{"_id":"58ecb44b4f1c1b9c36cf64a7","slug":"in-the-world-trade-park-incident-two-accused-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड ट्रेड पार्क हादसे में पड़ताल शुरु, मुकदमे में नामजद दो आरोपियों को पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्ल्ड ट्रेड पार्क हादसे में पड़ताल शुरु, मुकदमे में नामजद दो आरोपियों को पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 11 Apr 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
incident place
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में जवाहर लाल नेहरु मार्ग पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क परिसर में सोमवार दोपहर को हुए हादसे की पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है। मामले में जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने नामजद आरापी मुकेश माथुर व कुलदीप सिंह को मंगलवार को थाने बुलाकर पूछताछ की।
इस दर्दनाक हादसे में चौमूं तहसील के वार्ड नंबर 4, गरेड़ों की ढाणी निवासी मजदूर नरेंद्र जांगिड़ की भी करीब 60 फीट की उंचाई से गिरने पर मौत हो गई थी। मृतक नरेंद्र के भाई विनोद ने जवाहर सर्किल थाने आईपीसी 304 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें वर्ल्ड ट्रेड पार्क के सिविल मैनेजमेंट हैड मुकेश माथुर व जूनियर इंजीनियर कुलदीप सिंह समेत अन्य मैनेजमेंट पदाधिकारियों को आरोपी बनाया है।
परिवादी विनोद का आरोप है कि सोमवार को हादसे के वक्त दोनों आरोपी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने सुरक्षा के इंतजाम किए बिना और बिना उपकरणों के छह मजदूरों को फूड कोर्ट के टैंक से रिसाव हुए सुराख को बंद करवाने के लिए 60 फीट उपर एलमुनियम के जाल पर चढ़ाया था। जिसमें पहिए लगे हुए थे। आरोपियों ने रस्से खोलकर नीचे कुछ अन्य मजदूरों की मदद से सीढ़ियों को धकेलते हुए एक जगह से दूसरी तरफ ले जाने की कोशिश की। तभी एल्यूमिनियम की सीढ़ी का जाल गिर पड़ी। इससे मजदूर नरेंद्र जांगिड़ व संदीप पायल की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा मोहसीन, बंशीलाल समेत चार अन्य घायल हो गए। इनमें दो जनों के पैर फ्रेक्चर हो गए। सूचना के बाद डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। वर्ल्ड ट्रेड प्रशासन ने मृतकों को दो—दो लाख रुपए का मुआवजा देने की बात कही थी। केस की जांच सब इंस्पेक्टर धर्मराज सिंह को सौंपी गई है।