{"_id":"59dc7dc14f1c1bb6678b515c","slug":"in-the-field-the-excavation-the-dirt-collapsed-and-the-two-brothers-were-buried-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चल रही थी खुदाई, मिट्टी ढही और यूं जिंदा दफन हो गए दो भाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में चल रही थी खुदाई, मिट्टी ढही और यूं जिंदा दफन हो गए दो भाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
भाईयों की मौत से घर में कोहराम
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से खेत में काम करने निकले दो भाई अब दोबारा घर नहीं लौट सकेंगे।खेत में खुदाई के वक्त भरभराकर मिट्टी ढह गई। इससे दोनों भाई जिंदा ही दफन हो गए।
यह मामला है राजस्थान में सीकर जिले के दांतारामगढ़ कस्बे का। यहां से करीब 10 किलोमीटर दूर खारिया की धाणी में रहने वाला अशोक कुमार और नानू राम आज अपने खेत में मिट्टी खोदने का काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी ढह गई। जिसके कारण दोनों उसमें दब गए।
इसका पता चलने पर खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर मदद करने दौड़कर पहुंचे। दोनों युवकों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद दोनों युवकों को अचेतावस्था में नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों मजदूर युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में मरने वाले अशोक कुमार और नानूराम आपस में नजदीकी रिश्तेदार थे। मृतक अशोक कुमार, नानूराम की बुआ का बेटा था। हादसे में दोनों भाईयों की मौत से घर में कोहराम मच गया।