फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In shri ganganagar a son killed his mother with the help of wife

बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर की मां की हत्या

Sun, 07 May 2017 03:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 07 May 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
In shri ganganagar a son killed his mother with the help of wife
murder - फोटो : google
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ तहसील में रविवार को बेटे बहू ने मिलकर एक वृद्ध महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी। सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस हत्या का केस दर्ज कर वारदात के बाद से फरार आरोपी दंपती की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


सदर थाना इलाके के 32 एमओडी, गुरूसर मोडिया में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे बुजुर्ग महिला विद्यादेवी जाट के हमले में गंभीर घायल होने की सूचना मिली थी। तब पुलिस व पड़ोसियों ने मिलकर घायल विद्यादेवी को सूरतगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर सूरतगढ़ उपाधीक्षक औनाड़ सिहं व सदर थाना प्रभारी कृष्ण बलवदा मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक पड़ताल में आपसी कलह में विद्यादेवी की बहू व बेटे द्वारा मिलकर अपनी ही मां पर बरछी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की जानकारी मिली थी। हत्या के बाद आरोपी बेटा चन्द्रभान व पुत्रवधु सुमन घर से गायब है। जिनकी तलाश में टीमें भेजी गई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed