फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In murder case, five accused have life imprisonment by court

ओवरटेक को लेकर हुई कहासुनी में हत्या, पांच आरोपियों को उम्रकैद 

Wed, 27 Sep 2017 05:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 27 Sep 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
In murder case, five accused have life imprisonment by court
court - फोटो : Demo pic
ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में अदालत ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


यह आदेश जोधपुर में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या चार उपेन्द्र शर्मा ने दिए। सजा के आदेश मिलते ही आरोपी अपने परिजनों से गले मिलकर फूट-फूट कर रो पड़े। अपर लोक अभियोजक मालमसिंह व दिनेश शर्मा ने कोर्ट में पैरवी करते हुए बताया कि 19 जून 2010 में शास्त्रीनगर चौराहे पर आरोपियों ने ओवरटेक करने को लेकर मामूली कहासुनी में सुनील भाटी की नृशंस कर दी थी। इसके बाद सुनील भाटी  के परिजनों ने आठ जनों के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर पुलिस ने अनुसंधान कर चालान पेश कर दिया।


इसके बाद कोर्ट ने आज करीब सात साल बाद आरोपी कुनाल, रवि, अर्जुन, उपेन्द्र व दानीश को आजीवन कारावास और बीस-बीस हजार रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं तीन आरोपियों के नाबालिग होने से उनके खिलाफ जुवेनाईल कोर्ट में मामला विचाराधीन है। जिसमें एक पूर्व पार्षद का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed