फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In jaipur rajasthan A vehicle theft gang arrest by jaipur police

बंटी ने 'बबली' के कहने पर की पहली चोरी, जानिए प्रेमिका ने कैसे बनाया चोर

Mon, 25 Dec 2017 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 25 Dec 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
In jaipur rajasthan A vehicle theft gang arrest by jaipur police
पुलिस गिरफ्त में वाहन चोर - फोटो : Vishnu Sharma
वाहन चोरी के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में आए एक शातिर के वाहन चोर बनने की कहानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। युवक ने पुलिस को बताया कि वाहन चोरी की पहली वारदात उसने अपनी प्रेमिका के कहने पर की।
विज्ञापन


राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना पुलिस ने वाहन चोर गैंग को पकड़ा है। वाहन चोरी के आरोप में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। गैंग के कब्जे से पांच चौपहिया लक्जरी वाहन और 15 दुपहिया वाहन बरामद किए है। दरअसल, गत 22 दिसंबर को लोहामंडी रोड पर 4 सी कॉलोनी से एक बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने इस गैंग में शामिल निवाणा, शाहपुरा निवासी आरोपी सायर सिंह उर्फ बंटी की तलाश थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर उसकी गैंग के अन्य साथियों को भी धरदबोचा। इसके बाद चौमूं में एक मोटर गैराज में छिपाकर रखी चोरी के 20 वाहन बरामद किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटी ने बताया 'उसने' चाबी देकर ये कहा...

In jaipur rajasthan A vehicle theft gang arrest by jaipur police
गैंग का पर्दाफाश - फोटो : Demo pic
आरोपी सायर सिंह उर्फ बंटी से पूछताछ में सामने आया कि वह पिछले साल जोबनेर थाना, जयपुर ग्रामीण इलाके में एक वाहन चोरी के केस में गिरफ्तार हो चुका है। उसका एक युवती से लव अफेयर था। 

एक बार उसकी प्रेमिका ने अपने चाचा की कार की चाबी देकर कहा , 'यह मेरी तरफ से गिफ्ट है...रात को दरवाजे का गेट खुला मिलेगा। इस चाबी से चाचा की कार ले जाना।' 

प्रेमिका के कहने पर उसी रात सायर सिंह अपनी प्रेमिका के चाचा की कार को चुराकर ले गया। बाद में इसी कार में घूमते वक्त गिरफ्तार भी हो गया और कार को जब्त कर पुलिस ने सायर सिंह को जेल भेज दिया। जेल में उसकी मुलाकात चौमूं थाने के हिस्ट्र्रीशीटर लोकेश जांगिड उर्फ नूतन से हुई। इसके बाद वह जेल से जमानत पर बाहर आकर हिस्ट्रीशीटर लोकेश के ईशारे और आर्डर पर वाहन चोरी की वारदातें करने लगा और कई वाहन चुरा लिए। मामले में हरमाड़ा थाना पुलिस ने सायर सिंह, हिस्ट्रीशीटर लोकेश जांगिड़ सहित पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था।

इसके अलावा पुलिस ने लोहामंड़ी रोड निवासी मकान मालिक नंदलाल शर्मा को गिरफ्तार किया। जिसके यहां आरोपी सायर सिंह किराए से रहता था। चोरी की गाड़ी वहीं खड़ी करता था, लेकिन मकान मालिक नंदलाल ने इन किराएदारों का पुलिस ​वेरिफिकेशन नहीं करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed