फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In jaipur a engineer dragged in truck wheels, dragged up to 150 feet, death

ट्रक के पहियों में फंसा इंजीनियर 150 फीट तक घसीटता गया, हुई मौत

Fri, 05 May 2017 09:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 05 May 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
In jaipur a engineer dragged in truck wheels, dragged up to 150 feet, death
इंजीनियर 150 फीट तक घसीटता गया - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के  सोढ़ाला चौराहे के पास शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे तेज रफ्तार एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक इंजीनीयर की मौत हो गई। ट्रक के पहियों के बीच फंसने से हादसे का शिकार इंजीनियर करीब डेढ़ सौ फीट तक घसीटता चला गया। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। शव भी क्षत—विक्षत हो गया।
विज्ञापन

 
थानाधिकारी कमल नयन ने बताया कि किशोर कुणाल रुप से बिहार का रहने वाला था। वह भांकरोटा स्थित ओमेक्स रेजिडेंसी में किराये के मकान में रहता था और कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर था। वह शुक्रवार सुबह पांच बजे बाइक पर सवार होकर शहर से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सोढ़ाला चौराहे पर सामने आ रहे ट्रक ने अचानक 22 गोदाम की तरफ आने वाली रोड पर घूम गया।
विज्ञापन


जिससे किशोर ने अपनी बाइक के ब्रेक लगाए तो उछलकर ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक की गति तेज होने के कारण चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और करीब डेढ़ सौ फीट तक घसीटता चला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक टोंक टोडारायसिंह निवासी विष्णु कुमार को मौके से पकड़ लिया। दुर्घटना थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब आधे घंटे मशक्कत करके ट्रक के नीचे फंसे शव को निकालकर एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed