फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   In fraud case jhotwada police arrest one accused in jaipur

एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाले साढ़े तीन लाख, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 19 Apr 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
In fraud case jhotwada police arrest one accused in jaipur
आरोपी फैयाज - फोटो : Vishnu Sharma
कालवाड़ रोड पर एसबीबीजे के एटीएम से छेड़छाड़ कर दो माह पहले साढ़े तीन लाख रुपए चुराने वाले शातिर ठग को झोटवाड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 29 वर्षीय गिरफ्तार आरोपी फैयाज अली मूल रुप से बेकनगंज मोहल्ला, कानपुर हाल साहिबाबाद, गाजियाबाद उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। इस संबंध में वैशाली नगर निवासी हाल बनीपार्क कलेक्ट्रेट स्थित एसबीबीजे में ब्रांच मैनेजर हजारीलाल ने झोटवाड़ा थाने में 16 मार्च को मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि हिताची पेमेंट सर्विसेज कंपनी उनकी बैंक के एटीएम में रुपए डालने का काम करती है। 
विज्ञापन


इस कंपनी ने एक बैंक को ईमेल के जरिए बताया कि कालवाड़ रोड पर एसबीबीजे के एटीएम से किसी व्यक्ति ने दो एटीएम कार्ड की मदद से 24 फरवरी 1 लाख और अगले दिन ढाई लाख रुपए निकाले। फिर संदिग्ध युवक ने रुपयों को जेब में रखा और वहां से चला गया। वारदात का पता चलने पर पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एडिशनल डीसीपी रतनसिंह के निर्देशन में झोटवाड़ा थानाप्रभारी गुरुभुपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुजरात, मुंबई, गुड़गांव, गाजियाबाद, फिरोजाबाद इत्यादि स्थानों पर दबिश दी। कॉल डिटेल, लोकेशन और एटीएम में आए फुटेज के आधार पर आरोपी फैयाज का पता लगा कर धरदबोचा। वह पहले एटीएम में रुपए डालने का काम करता था। इससे उसे किसी अन्य एटीएम कार्ड से रुपए निकालने की तकनीक का था। इसका फायदा उठाकर एटीएम से रुपए चुरा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed