{"_id":"596e19c54f1c1be71f8b4686","slug":"in-film-style-becomes-cbi-officer-and-loot-with-jeweller","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI के इन 'अफसरों' से रहे संभल कर, वरना... ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CBI के इन 'अफसरों' से रहे संभल कर, वरना...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल-26' की तर्ज पर दो शातिर ठग फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर एक व्यापारी से ज्वैलरी हड़पकर भाग निकले।
जयपुर के माणक चौक थाना पुलिस के अनुसार, ठगी की वारदात कल्याण पथ, साउथ कॉलोनी, झोटवाड़ा निवासी रामअवतार सोनी के साथ हुई। वह चौड़ा रास्ता स्थित नमकीन वालों की गली में सोने के आभूषणों पर पॉलिश करवाने आए थे। देर रात घर लौटते समय अमर जैन अस्पताल के सामने एक व्यक्ति मिला, जिसने रामअवतार सोनी को रोका और खुद को सीबीआई का अफसर बताया।
उसने उसे अपने साहब के पास चलने को कहा। इसके बाद व्यापारी को वह अपने दूसरे साथी के पास ले गया। इन दोनों ने विस्फोटक सामान रखने के बहाने बैग की चैकिंग शुरू कर दी और मौका पाकर पीड़ित के बैग से सोने के आभूषण निकाल लिए। इसके बाद उसे बैग लपेटकर दे दिया। फिर वहां से फरार हो गए। जब व्यापारी ने बैग संभाला तब उसे ठगी का पता चला।
ठीक, इसी तरह 13 जुलाई को रामगंज बाजार में अयूब नाम व्यक्ति के साथ छह लाख रुपए की ठगी की वारदात हुई थी। पुलिस के अनुसार उनके भांजे की आर्टीफिशयल ज्वैलरी की दुकान है। जहां से वह छह लाख रुपए लेकर दुकान जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और बहाने बनाकर रुपए लेकर भाग गए।