{"_id":"59a5645f4f1c1b19278b45d3","slug":"in-ajmer-rajasthan-a-travel-agent-cheat-with-khadim-for-haj-traveling","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादिम को हज यात्रा करवाने का झांसा, लाखों रुपए ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खादिम को हज यात्रा करवाने का झांसा, लाखों रुपए ठगे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपए ठगे
- फोटो : Demo pic
अजमेर की सुप्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के खादिम के साथ हज की यात्रा करवाने के बहाने 7 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में ठगी से पीड़ित खादिम ने अजमेर पुलिस को शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने ठग एजेंट की तलाश शुरू कर दी है।
ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिम सैयद जहूर बाबा चिश्ती ने बताया कि इस साल उनका हज की यात्रा के लिए चयन नहीं हुआ था। उन्हें किसी परिचित ने एजेंट के माध्यम से हज यात्रा करवाने की बात कही थी। इसके चलते उन्होंने जयपुर के एक एजेंट से सम्पर्क किया। एजेंट ने उन्हें वीआईपी यात्रा करवाने की बात कहकर 7 लाख रूपए अपने अकाउंट में जमा करवा ली।
इसके बाद वह हज पर जाने के दिन जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे। लेकिन वहां एजेंट खादिम को नहीं मिला। उन्होंने एजेंट को फोन कर बातचीत की तो उसने बैंग्लोर एयरपोर्ट पर वीजा और टिकट के साथ मिलने की बात कही। जब वह बैंग्लोर पहुंचे और एजेंट का फोन बंद मिला तो उन्हें अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद वह वापस अजमेर लौट आए। खादिम चिश्ती इसे बाबा का बुलावा नहीं होने की बात कह रहे हैं।