फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Illegal trade of liquor was going on in village of Udaipur

नहर के किनारे वीरान मकान में हो रहा था ये धंधा...

Tue, 13 Jun 2017 01:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
Illegal trade of liquor was going on in village of Udaipur
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर शहर के पास मंगलवार को पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। उदयसागर क्षेत्र के बिछड़ी गांव के एक मकान से पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब बरामद की।
विज्ञापन


प्रतापनगर थाना पुलिस ने बिछड़ी के एक मकान पर दबिश देकर नकली शराब के व्यापार का भंडा फोड़ किया। पुलिस ने मौके से गादोली निवासी गणेश उर्फ बंटी पुत्र भंवरलाल देवासी व बांसड़ा निवासी महेंद्र उर्फ माही को गिरफ्तार किया। मौके से नकली शराब बनाने की सामग्री, ढक्कन व हॉलमार्क बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आईपीएस दीपक यादव, उपाधीक्षक भगवत हिंगड़ और दल ने साकरोदा-देबारी मार्ग से बिछड़ी जाने वाले रास्ते पर नहर के किनारे बने वीरान घर पर रेड की। इस दौरान पता चला की घर तो नकली शराब बनाने का कारखाना है।
विज्ञापन


उपाधीक्षक हिंगड़ ने बताया कि बिछड़ी में यह काम गत चार माह से चल रहा था। इससे पहले ये गुजरात सीमा के आस-पास राजस्थान के डूंगरपुर में यह काम कर रहे थे। आरोपी स्प्रिट चित्तौडगढ़ से खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में ढाबा मालिक हाईवे से गुजरने वाले टैंकरों से स्प्रिट चुराते हैं और फिर नकली शराब बनाने वालों को बेच देते हैं। शराब में कलर व स्प्रिट मिलाकर अलग-अलग ब्रांड के नाम से इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेच रहे थे।


आरोपियों के पास से एक मीटर भी मिला है जिससे वे मिथाइल एल्कोहल की मात्रा को नाप कर नकली शराब बना रहे थे। मिथाईल एल्कोहल की अधिक मात्र से पीने वाले की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed