{"_id":"5996cc9d4f1c1b25328b46fd","slug":"grp-seized-rupees-of-hawala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में ले जा रहा था हवाला के लाखों रुपए, जीआरपी ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में ले जा रहा था हवाला के लाखों रुपए, जीआरपी ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के जरिए हवाला के रुपए ले जाने का सिलसिला दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। आज भी जीआरपी पुलिस ने लाखों रुपए के साथ एक शख्स को पकड़ा है। पकड़ा गया आरोपी रुपए लाने के बारे में सही जानकारी नहीं दे रहा।
अजमेर जीआरपी थाना पुलिस ने चण्डीगढ़-बांद्रा ट्रेन में यह कार्रवाई की। यहां जीआरपी ने एक यात्री से 5 लाख 13 हजार रुपए जब्त किए हैं। जीआरपी डीएसपी अदिति कांवट ने बताया कि गश्त के दौरान चण्डीगढ़-बांद्रा ट्रेन में यात्रा कर रहे मुम्बई निवासी 24 वर्षीय सिराजुद्दीन अंसारी की शक के आधार पर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 5 लाख 13 हजार रुपए के नोट मिले। पूछताछ में वह रुपयों के बारे में हिसाब नहीं दे सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। इस पर जवान उसे थाने ले आए। पुलिस के अनुसार, संभवतया यह रकम हवाला कारोबार की है और ट्रेन के जरिये मुम्बई पहुंचाई जा रही थी।