{"_id":"58f8c9bd4f1c1bf258470ff0","slug":"fraud-with-elder-women-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला को ऐसे ठगा शातिरों ने, जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला को ऐसे ठगा शातिरों ने, जानकर रह जाएंगे दंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Apr 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला से जेवरात ठगने की घटना सामने आई है। जेवरात की कीमत लाखों रुपए है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के माखीजा टावर में रहने वाली वृद्धा चंदा हीरानंदानी ने बताया कि वह घर से बाहर वाॅक पर गई थी। घर के पास ही उसे एक युवक मिला, जिसके साथ एक 15 साल का लड़का भी था। युवक ने लड़के के बारे में बताया कि यह लड़का अभी—अभी ही एक सेठ के यहां से चोरी करके महंगा माल समेटकर लाया है। युवक ने वृद्धा से कहा कि यदि उसे यह माल चाहिए तो थोड़ी नगदी और गहने देने पड़ेंगे। इस पर वृद्धा ने झांसे में आकर अपनी दो सोने की अंगुठियां, सोने की चूड़ियां और अन्य माल खोलकर युवक के सुपुर्द कर दिया।
बाद में युवक ने उसे एक रूमाल थमाया, जिसमें उसने माल भरे होने की कही। साथ ही उसे यह रूमाल घर जाकर खोलने का कहा। जब घर जाकर वृद्धा ने रूमाल खोला तो उसमें पत्थर के टुकड़े मिले। यह देखकर उसे अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। चंदा ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस की टीमें लगाकर ठगों को तलाशा भी गया, लेकिन ठग भागने में कामयाब हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर ठगों को तलाशने में जुटी हुई है।