फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Four states, including IB of Rajasthan, get these inputs of terrorist infiltration

आईबी का राजस्थान सहित चार राज्यों में अलर्ट, आतंकी घुसपैठ के इनपुट मिले

Fri, 26 May 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 26 May 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
Four states, including IB of Rajasthan, get these inputs of terrorist infiltration
बीकानेर बॉर्डर क्षेत्र। - फोटो : File photo
सीमा पार से आतंकी घुसपैठ के इनपुट मिलने के बाद आईबी ने राजस्थान समेत चार राज्यों में अलर्ट जारी किया है। आईबी ने राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली को भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आईबी को लश्कर के 20-21 आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों के सीमा पार से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर आतंकी हमला करने के इनपुट मिले। सूत्रों ने बताया कि कुछ आतंकियों के भारतीय सीमा के भीतर घुस आने के भी संकेत हैं और कुछ घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। एेसे में आईबी ने देश में भारत पाक सीमा से सटे राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र में अलर्ट जारी किया। अलर्ट के बाद राजस्थान में बार्डर पर सीमावर्ती पुलिस थानों, स्टेट के इंटेलीजेंस, मिलिट्री इंटेलीजेंस और बीएसएफ के अधिकारी व जवान मुस्तैद हो गए हैं।
विज्ञापन


भारतीय सेना के पाकिस्तान की नौशेरा सेक्टर चौकी उड़ाने और उसका वीडियो जारी करने के बाद दोनों देशों के रिश्तों में गर्माहट आ गई थी। पाक सेना के सैन्य अधिकारियों द्वारा भी सियाचिन में वायुसेना का जहाज उड़ाने की जानकारियां मिली थी। वहीं भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी जवानों को अलर्ट रहने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान में पिछले कई दिनों में बीएसएफ और बॉर्डर पुलिस के द्वारा कई संदिग्ध लोगों को पकड़ा जा चुका है। जिनसे पूछताछ के बाद भी अहम जानकारियां मिली होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed