{"_id":"599ae70f4f1c1b52618b4737","slug":"four-criminal-arrested-of-mogya-gang-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेगन टॉर्च और पेचकस के जरिये बनाते थे घरों का निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रेगन टॉर्च और पेचकस के जरिये बनाते थे घरों का निशाना
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 21 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक महिने से इटावा-खातौली और बूंदी जिले में करीब 3 दर्जन चोरी और नकबजनी की वारदात करने वाले गिरोह को आज पुलिस ने पकड़ा है।
कोटा ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन जैन बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने बूंदी के लबान स्टेशन के पास घेराबंदी करके मोग्या गिरोह के सुरेश, गणेश, सत्यनारायण और मीठालाल को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह में शामिल दो अपराधी अभी तक भी पकड़ में नहीं आए हैं। इस गिरोह ने कोटा-बूंदी में स्थित कई घरों सहित कोटा जिले के बूढादीत में स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर को भी निशाना बनाया था।
पुलिस के मुताबिक ये गिरोह केवल ड्रेगन टॉर्च और पेचकस से ही पूरी वारदात को अंजाम देता था। गिरोह पेचकस को दीवार में घुसाकर ईंट या पत्थर निकालकर उस दीवार में एक आदमी के घुस जाने लायक छेद करते थे। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने प्राथमिक पूछताछ में ही चोरी और नकबजनी की करीब 30 वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।