{"_id":"59784da44f1c1b46798b4d60","slug":"former-municipal-chairman-and-xen-sent-to-jail-under-acb-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबी की गिरफ्त में आए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व एक्सईएन को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीबी की गिरफ्त में आए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व एक्सईएन को जेल भेजा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा को आज कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी मेहरा को पांच अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। इसके अलावा गिरफ्तार नगर पालिका के तत्कालीन एईएन राजकुमार सिंघल को भी कोर्ट ने पांच अगस्त तक जेल भेजा।
दोनों आरोपियों को एसीबी ने गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार स्वर्णनगरी की अचलवंशी कॉलोनी में दो भूखण्डों में हेराफेरी कर खांचा भूमि आवंटित करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पूर्व पालिका अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा को जैसलमेर में गिरफ्तार किया था, वहीं बीकानेर नगर निगम एक्सईन राजकुमार सिंघल को भी गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि अचलवंशी कालोनी में खांचा भूमि आवंटित करने के लिए मिलीभगत से की गई हेराफेरी को लेकर एसीबी द्वारा दर्ज मुकदमे में पहले जमीन की खरीददार मान कंवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसकी जमानत हो चुकी है। इसी मामले में एसीबी ने शनिवार को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोपीकिशन मेहरा व तत्कालीन एईन सिंघल को गिरफ्तार किया गया था।