फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Firing out of Chittorgarh fort, when protest going on against padmawati movie

चित्तौड़गढ़ किले पर 'पद्मावती' को लेकर प्रदर्शन, एक युवक ने की फायरिंग!

Fri, 17 Nov 2017 02:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 17 Nov 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
Firing out of Chittorgarh fort, when protest going on against padmawati movie
PADMAWATI_RAJPUTSENA - फोटो : Demo pic
'पद्मावती' फिल्म को लेकर चित्तौड़गढ़ किले पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान उस समय सनसनी मच गई, जब एक युवक बंदूक लेकर पहुंचा और उसने फायर कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि फायरिंग से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ और तनाव भी फैलने से बच गया। प्रदर्शन में मौजूद लोग एक युवक द्वारा धरना स्थल पर फायर करने की बात कह रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।

वहीं, अभी तक यह भी साफ नहीं हो सका है कि गोली चलाने वाला युवक कौन था और वह कौन से संगठन से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक को पुलिस चिन्हित करने में जुट गई है। लेकिन जानकारी के अभाव में उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौके पर फायरिंग को लेकर अब तक कोई सबूत नहीं मिले हैं। लेकिन ज्यों ही हवाई फायर की खबर फैली सुरक्षा व्यवस्था में किले पर मौजूद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए और पुलिस जाब्ते को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में चित्तौड़गढ़ किला रखा गया है बंद

Firing out of Chittorgarh fort, when protest going on against padmawati movie
chittorgarh - फोटो : File
गौरतलब है भारत के सबसे बड़े किलों में शामिल चित्तौड़ दुर्ग के पाडनपोल में बीते कई दिनों से फिल्म पद्मावती के विरोध में सर्व समाज की ओर धरना दिया रहा है। इसी विरोध में जौहर स्मृति संस्थान की ओर से चेतावनी दी गई थी कि यदि 16 नवंबर तक फिल्म पर बैन नहीं लगा तो 17 नवंबर को किले में पर्यटकों को नहीं जाने दिया जाएगा। इसी क्रम में आज यह कदम उठाया गया है।

​जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष उम्मेद सिंह के अनुसार आज विरोध स्वरुप पर्यटकों को किले में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जबकि किले में रहने वाले लोगों की आवाजाही पर कोई असर नहीं होगा।

दुर्ग की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। जानकारी के अनुसार इससे पूर्व दुर्ग केवल तीन बार पर्यटकों के लिए बंद रहा है। जिसमें दो बार दुर्ग कर्फ्यू व सांप्रदायिक तनाव के चलते अघोषित रूप से बंद था। यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट और कभी मेवाड़ क्षेत्र की राजधानी रहा ​ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग आज पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed