फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Firing on liquor contracts, murder of two brother-in-law

शराब के ठेके पर फायरिंग, दो सगे भाईयों की हत्या

Tue, 15 Aug 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 15 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
 Firing on liquor contracts, murder of two brother-in-law
revolver - फोटो : Demo pic
कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से पहले दो बीती देर रात को शराब के ठेके पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


वारदात राजस्थान में चूरू जिले के सादुलपुर थाना इलाके में हुई। जहां राघा गांव में शराब के ठेके पर दो सगे भाईयों राजबीर व आनंद की हत्या की गई।
वे दोनों शराब के ठेके पर काम करते थे। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।  

पुलिस के मुताबिक कल देर रात को शराब ठेका मालिक व एक हिस्ट्रीशीटर के बीच हुई कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई थी। जिसमें बीच- बचाव कर रहे दोनों भाइयों राजबीर व आनंद की गोली लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


 

इन पहलूओं पर फायरिंग की घटना की जांच

 Firing on liquor contracts, murder of two brother-in-law
revolver - फोटो : Demo pic
एक मृतक के बेटे ने सादुलपुर में छह नामजद सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनमें राजगढ़ थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि दोनों मृतकों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

मृतक राजबीर को पेट में व मृतक आनंद की जांघ में गोली लगी। वारदात के बाद तनाव को देखते हुए चूरू पुलिस लाइन, हमीरवास व दुधवा थानों की अतिरिक्त पुलिस टीम बुलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed