{"_id":"5a5f42224f1c1b60268b4f1f","slug":"firing-in-court-complex-in-churu-rajasthan-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट परिसर में हिस्ट्रीशीटर पर दागी अंधाधुंध गोलियां, तोड़ा दम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट परिसर में हिस्ट्रीशीटर पर दागी अंधाधुंध गोलियां, तोड़ा दम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में हमलावर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज कोर्ट परिसर में पेशी पर लाए गए एक हिस्ट्रीशीटर पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसके बाद हमले में घायल हुए हिस्ट्रीशीटर ने दम तोड़ दिया। अजय जैतपुरा चूरू के हमीरवास थाने का हिस्ट्रीशीटर था।
जानकारी के अनुसार, चौंकाने वाली यह वारदात राजस्थान के चूरू जिले में राजगढ़ तहसील में हुई। जहां राजगढ़ (सादुलपुर) में मिनी सचिवालय स्थित कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा पेशी पर आया हुआ था। इसी दौरान हथियार बंद बदमाश वहां पहुंचे और वहां रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इससें हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा, वकील रतन सिंह व अन्य घायल हो गए, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गम्भीर घायल अजय को हिसार रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, दिनदहाड़े हुए इस हमले से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हरियाणा बॉर्डर पर नाकाबंदी, तलाश में कई जगह दबिश
हमलें में घायल
- फोटो : amar ujala
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इनमें एक हमलावर दोनों हथियारों में रिवॉल्वर हवा में लहराते नजर आया। अब पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है। साथ ही, कई जगह दबिश भी दी जा रही है।
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले एसयूवी में आए थे, जिन्होंने कोर्ट परिसर में दर्जनभर राउंड फायरिंग की। इसके बाद वे अपनी गाड़ी से मिनी सचिवालय रोड से हरियाणा हाईवे की ओर निकर गए। इस पर पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर नाकाबंदी की और पुलिस की टीम हरियाणा में फायरिंग करने वालों की तलाश में दबिश दे रही है।
गोलियां चलने की सूचना मिलने पर चूरू जिला पुलिस अधीक्षक और उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले भी सुमेर फागेड़िया पर वर्ष 2000 में इसी न्यायालय में गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।