फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Firing between mining mafia, a serious

खनन माफिया के बीच गोलीबारी, एक गंभीर

Tue, 29 Aug 2017 03:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Firing between mining mafia, a serious
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
खनन माफिया आए दिन एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहा है। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। इसमें दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


फायरिंग में घायल हुए हरियाणा के तावडू निवासी आसमोहम्मद को गोली लगी है। उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सलाय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसको रैफर कर दिया गया। दरअसल, भरतपुर जिले के पहाड़ी थानाक्षेत्र के अंतर्गत छपरा गांव के पहाड़ में सोमवार शाम अवैध खनन के पत्थर भरने के लिए हरियाणा के आसमोहम्मद ओर वसीम ट्रैक्टर लेकर गए थे, तभी वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने पहाड़ से अवैध खनन के पत्थरों ओर खुद का कब्जा होने का हवाला देकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। दोनों पक्षों के लोग पहाड़ों पर जमा हो गए। इसके बाद हुए झगड़े में फकरु और उसके 6-7 साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे आस मोहम्मद को सीने ओर बाएं हाथ में गोली लगी है, जबकि वसीम के छर्रे लगे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed