{"_id":"59d069514f1c1b78548b51da","slug":"eight-people-injured-in-fights","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे ने दी गाली और फिर मच गया 'बवाल'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे ने दी गाली और फिर मच गया 'बवाल'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
fight
बच्चों के बीच हुई मामूली सी लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उसमें बड़े भी उसमें शामिल हो गए। दो गुट हथियार लेकर आमने-सामने हो गए।
मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के सैपऊ थाना इलाके का है। यहां नुनहेरा गांव में बच्चे खेल रहे थे और इस बीच उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इनके बीच तूं—तूं—मैं—मैं और गालीगलौच हो गई। बच्चों ने यह बात अपने घरवालों को बताई तो वे भी इस विवाद में कूद पड़े।
भगवान सिंह कुशवाह और राम प्रसाद कुशवाह के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों ही गुटों के पास लाठी, डंडे व सरिए भी थे। एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस फसाद में 10 लोग घायल हो गए। इनमें चार महिलाएं भी शामिल है।
गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों गुटों में समझाइश की।