फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Eight days ago from Sikar kidnapped Dhruv free from Mumbai.

कर्ज से उबरने के लिए किया था सीकर से ध्रुव का अपहरण, मुख्य सरगना गिरफ्तार 

Mon, 22 May 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 22 May 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
Eight days ago from Sikar kidnapped Dhruv free from Mumbai.
अपहृत ध्रुव का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
सीकर जिले के फतेहपुर क़स्बे में आठ दिन पहले ज्वैलर व्यापारी ललित पोद्दार के 13 साल के अपहृत बेटे ध्रुव को सीकर पुलिस ने मुंबई से सकुशल मुक्त करवा लिया। मामले में पुलिस ने अपहरण के मास्टरमाइंड साजिद बेग समेत पांच जनों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार तक पुलिस टीम अपहृत बच्चे ध्रुव और अपहरणकर्ताओं को लेकर सीकर पहुंचेगी।
विज्ञापन


एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार साजिद बेग मूल रुप से फतेहपुर, सीकर का रहने वाला है। वह पिछले कई सालों से मुंबई में रहकर कारोबार करता है। लेकिन कारोबार में नुकसान होने से वह आर्थिक कर्ज में डूब गया। इससे उबरने के लिए उसने फतेहपुर में ज्वैलर ललित के परिवार की रैकी कर उसके मासूम बेटे ध्रुव का अपहरण करने की साजिश रची। 
विज्ञापन

इसके लिए लक्ष्मणगढ़, सीकर में एक शादी का नकली विवाह का कार्ड छपवाया। जिसमें गलत पता व मोबाइल नंबर प्रकाशित करवाए। इसके बाद साजिश के अनुसार साजिद बेग 13 मई को सुबह 11 बजे ज्वैलर व्यवसायी ललित के घर पहुंचा। उनकी पत्नी को कार्ड दे दिया। फिर व्यवसायी ललित के भांजे को कार्ड देने के बहाने उसके बेटे ध्रुव को पता बताने के बहाने ले गया। कुछ दूर पैदल चलने के बाद आरोपी साजिद ने ध्रुव को अपहरण कर अपनी कार में बैठा लिया। फिर सीधे पेट्रोल पम्प पहुंचकर पेट्रोल भरवाया। उसने ध्रुव को नींद की गोलियां खिला दी। इससे वह बेहोश हो गया और साजिद अपनी कार से उसे मुंबई ले गया। वहां रोजाना लोकेशन बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण के दो दिन बाद साजिद ने व्यवसायी ललित को फोन कर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी और बच्चे को छोड़ने के लिए कहा। एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह, सीओ रामचंद्र मूंड के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित कर उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र भेजी गई। यहां थानाप्रभारी महावीर सिंह राठौड़ की टीम ने मोबाइल नंबरों को ट्रेस करते हुए पुलिस टीम आरोपी साजिद बेग के बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंच गई। जहां उसने बच्चे ध्रुव को अपहरण कर रखा था। इस पर पुलिस ने साजिद समेत पांच आरोपियों को दबोच कर ध्रुव को मुक्त करवा लिया। इन आरोपियों में दो महिलाएं और दो स्थानीय लोग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed