{"_id":"591f11424f1c1bd71af22aa6","slug":"drug-abducted-guard-caught-on-tinkling-with-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया नशे में धुत चालानी गार्ड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया नशे में धुत चालानी गार्ड
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 May 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : teenager
जयपुर जिले की सांभर तहसील में नशे में धुत एक चालानी गार्ड द्वारा बीती रात को 17 वर्षीया एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के भाई ने सांभर थाने में चालानी गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी बलबीर चालानी गार्ड है। वह गुरुवार रात को वह शराब के नशे में था। इसी दौरान वह सांभर थाने के समीप ही उसने एक मकान के बाहर सूनसान जगह पर किशोरी को पकड़ लिया। उससे छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक हरकतें की। तभी किशोरी के चिल्लाने पर उसका भाई और अन्य परिजन आ गए। उन्होंने कांस्टेबल बलबीर को पकड़कर हाथापाई कर दी। फिर पुलिस को सूचना दी। इस पर सांभर थाना पुलिस ने बलबीर का मेडिकल मुआयना भी करवाया। पुलिस किशोरी और उसके भाई के बयानों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।