{"_id":"592831d94f1c1b7e4e53653c","slug":"delay-in-filing-cases-in-case-of-group-suicide-co-and-police-sho-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर के लिए कटवाए 16 घंटे चक्कर, सीओ व एसएचओ को हटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफआईआर के लिए कटवाए 16 घंटे चक्कर, सीओ व एसएचओ को हटाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 26 May 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
दौसा रेलवे स्टेशन
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौसा जिले के मंडावर इलाके में गुरुवार को तीन मासूम बच्चों के साथ दो बहनों के ट्रेन के सामने खुदकुशी करने की दर्दनाक घटना में भी दौसा पुलिस का दिल नहीं पसीजा। इससे मृतकों के परिजन मुकदमा दर्ज करवाने के लिए 16 घंटों तक दौसा व करौली पुलिस के चक्कर लगाते रहे।
करौली जिले का क्षेत्राधिकार बताकर मंडावर थानाप्रभारी ने मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की। दौसा और करौली दोनों जिलों की पुलिस एक दूसरे का क्षेत्राधिकार बताकर आपस में उलझती रही। आखिरकार, टोडाभीम के स्थानीय विधायक घनश्याम मेहर ने डीजीपी मनोज भट्ट से फोन पर बातचीत कर शिकायत दी। तब डीजीपी के दखल के बाद करौली जिला पुलिस हरकत में आई और गुरुवार रात को मुकदमा दर्ज किया। तब शवों का पोस्टमार्टम हो कर अंतिम संस्कार हो पाया। मामले में लापरवाही बरतने से नाराज पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद शुक्रवार को दौसा जिले में महवा उपाधीक्षक राजेश मलिक और मंडावर थानाप्रभारी को हटा दिया गया।
गौरतलब है कि राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम की रहने वाली दो बहनों हेमा और बबीता की शादी अलवर के एक गांव में हुई थी। गुरूवार को इनके शव दौसा जिले के मंडावर में रेलवे पटरी पर मिले थे। इनके साथ इनके तीन बच्चे भी थे। तब मृतका महिलाओं के परिजन आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए दौसा के मंडावर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
यहां थानाप्रभारी ने मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की। फिर एक जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे तत्काल करौली जिले के टोडाभाीम थाने में भेज दिया। वहां भी पुलिस ने केस का क्षेत्राधिकार दौसा का बताकर रिपोर्ट नहीं ली।
इससे परेशान परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया। तब टोडाभीम विधायक घनश्याम ने समझाइश कर डीजीपी मनोज भट्ट से बातचीत की और डीजीपी की दखल पर पुलिस ने देर रात को मुकदमा दर्ज किया।