फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Dead body found in Ajmer

तमाशबीनों में खड़े थे मां बाप, बेटी की जली लाश देखी तो रह गए सन्न

Mon, 09 Oct 2017 05:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 09 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in Ajmer
हत्या - फोटो : File Photo
शहर में एक युवती की जली हुई लाश मिलने से सनसनी मच गई। तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। इस भीड़ में मौजूद एक दम्पत्ति ने जब इस लाश को देखा तो उनके होश उड़ गए। यह लाश उनकी बेटी की थी। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर का है। यहां लोकशाह नगर स्थित सब्जी मंडी के पास कचरे के ढेर में युवती की जली हुई लाश पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच और मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए। इधर, लाश देखने के लिए तमाशबीन भी जुट गए। इन्हीं में मौजूद एक दम्पत्ति ने लाश को देखा तो उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई। उनकी बेटी की लाश उनके सामने थी। इस युवती की पहचान नीतू (20) के रूप में हुई।
विज्ञापन

पिता ने लगाया ये आरोप 

Dead body found in Ajmer
युवती के पिता का कहना है कि नीतू मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनका ब्यावर के अस्पताल में ईलाज भी चल रहा था। वह अस्पताल में भर्ती थी। 

पिता ने बताया कि उनकी बेटी कल रात से वहां से अचानक गायब हो गई। वे उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया​ कि नीतू की हत्या कर उसकी लाश जलाकर पटकी गई है।

पुलिस ने कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed