{"_id":"59e4c0e54f1c1bf3538b7d89","slug":"criminal-already-caught-before-the-plot-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की साजिश से पहले ही गिरफ्त में आया ईनामी बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की साजिश से पहले ही गिरफ्त में आया ईनामी बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
revolver
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक वारदात के बाद फरारी काट रहे एक ईनामी बदमाश को पुलिस ने आखिरकार धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए है।
एसपी अंशुमान भोमियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 27 वर्षीय बबलू उर्फ विक्रम सिंह है। वह मूलत: पाटून्दा थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश का निवासी है। वर्तमान में वह कोटा के विज्ञान नगर में रहता है। कोटा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार के निर्देशन में उद्योग नगर थाना प्रभारी लोकेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कैथून रोड़ फ्लाइओवर के नीचे आरोपी गिरफ्तार किया।
एएसपी ने बताया कि 29 जून को सीएनजी पंप के सामने आरोपी बबलू और शाबिर ने मोहम्मद शरीफ नामक व्यक्ति पर फायर किया था। इस संबंध में थाना उद्योग नगर में मामला दर्ज हुआ। शाबिर के खिलाफ विज्ञान नगर थाने में भी फायरिंग करने का मामला दर्ज है। इन दोनों मामलों में शाबिर पुत्र सलाम पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि बबलू बना फरार चल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि बबलू इस बार फिर से मोहम्मद शरीफ को जान मारने की फिराक में कोटा आया था। इससे पहले उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर ईनाम भी घोषित था।