फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Court sentences life sentence to killer

लालच ने बना दिया था इसे 'हैवान', अब भुगतनी होगी सजा

Sat, 19 Aug 2017 06:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
Court sentences life sentence to killer
हत्या
एक छोटे से लालच के लिए एक वृद्धा की जान लेने वाले को अब उम्र कैद भुगतनी होगी। लालच में अंधा होकर इस वहशीयाना कृत्य को अंजाम देने वाले को कोर्ट ने यह सजा सुनाई है।
विज्ञापन


मामला अजमेर का है। अजमेर की महिला उत्पीड़न न्यायालय ने 80 वर्षीय वृद्धा को मौत के घाट उतारने के मामले में फैसला सुनाया। न्यायाधीश ने हत्यारे को आजीवन कारावास और 20 हजार रूपए के जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन


अतिरिक्त सेशन न्यायालय महिला उत्पीड़न के अतिरिक्त लोक अभियोजक सीमांत भारद्वाज ने बताया कि अगस्त 2014 में पीसांगन थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में 80 वर्षीया सायरी देवी की हत्या कर दी गई थी। सोने चांदी के गहने चुराने को लेकर सायरी देवी की गला घोंटकर हत्या की गई। पुलिस ने मामले में हत्यारे पीसांगन निवासी फारूख पठान को गिरफ्तार किया। पठान की निशानदेही पर उसकी खून के धब्बे लगी शर्ट और चोरी गए जेवरात पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उम्रकैद की मिली सजा

Court sentences life sentence to killer
demo pic
भारद्वाज ने कहा कि चार्जशीट पेश करने के बाद उन्होंने 20 गवाह और 48 दस्तावेज न्यायाधीश के सामने प्रदर्शित करवाए। इसके आधार पर न्यायाधीश नुसरत बानो ने फारूख पठान को आजीवन कारावास और 20 हजार के जुर्माने से दंडित किया है। घटना के बाद से ही आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed