फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Councilor demands bribe in pali

ये पार्षद साहब ले रहे थे लाखों रुपए की रिश्वत, रंगेहाथ धरे गए

Thu, 21 Sep 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 21 Sep 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
Councilor demands bribe in pali
पकड़े गए पार्षद - फोटो : अमर उजाला
अब तक सरकारी दफ्तरों में काम करवाने के लिए रिश्वत देने के मामले आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार जनप्रतिनिधि अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाने के लिए रिश्वत लेते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


मामला पाली जिले का है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जालोर टीम ने आज पाली के तखतगढ़ नगरपालिका के दो पार्षदों को तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे तखतगढ़ नगरपालिका परिसर में हड़कंप मच गया। अचानक एक साथ दो पार्षदों के रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की सूचना ने यहां नगरपालिका अधिकारियों को भी चौंका दिया।
विज्ञापन


एसीबी एसपी अजयपाल लाम्बा ने बताया कि तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष रंजना खांसी के पति रमेश कुमार घांची ने जालौर एसीबी को शिकायत की थी। इसमें बताया गया कि नगर पालिका के भाजपा पार्षद केसाराम व मुकेश कुमार ने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाने की एवज में छह लाख रुपए की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगे हाथों हुए गिरफ्तार

Councilor demands bribe in pali
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जालौर एसीबी के डीएसपी अनराज पुरोहित ने कार्रवाई करते हुए पार्षद केसाराम और मुकेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

उधर, मामला सामने आने के बाद लोगों में भी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि जब उनका प्रतिनिधित्व करने वाले ही रिश्वत लेते पकड़े जाएंगे तो अधिकारियों पर कैसे लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed