{"_id":"5909bb904f1c1b0b39441409","slug":"commando-rescued-terrorists-hostage-in-amer-mahal-it-s-drill-operation-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमेर में आतंकियों के कब्जे से पर्यटकों को कमांडोज ने ऐसे कराया मुक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमेर में आतंकियों के कब्जे से पर्यटकों को कमांडोज ने ऐसे कराया मुक्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 May 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
कमांडोज का ड्रिल आॅपरेशन
- फोटो : Vishnu Sharma
विश्व प्रसिद्ध आमेर महल में बुधवार को छह हथियारबंद आतंकियों द्वारा विदेशी पर्यटकों को बंधक बनाने की सूचना से हडकम्प मच जाता है। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद इन सभी आंतकियों को मार गिराया जाता है और मेहमानों को सकुशल मुक्त करा लिया जाता है।
चौकिए मत, ये केवल मॉक ड्रिल था। देश में आतंकी हमलों को लेकर समय—समय पर जारी किए जाने वाले अलर्ट को देखते हुए आमेर महल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रदेश में आतंकियों से निपटने में जांच एजेंसियो की क्षमता को परखा गया। ये मॉक ड्रिल पुलिस और जिला प्रशासन ने विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर की।
पुलिस व जिला प्रशासन को एक गोपनीय सूचना दी गई कि आमेर महल में छह हथियारबंद आतंकी घुस गए है। जिन्होंने 10 पर्यटकों को महल में एक कमरे में बंधक बना लिया है। दोपहर करीब दो बजे इस सूचना के बाद प्रदेश की सुरक्षा जांच एजेंसियां, नार्थ जिले के पुलिस अधिकारी, एटीएस राजस्थान के ईआरटी व क्यूआरटी के आधुनिक हथियारों से लैस कमांडोज, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड व सिविल डिफेंस के जवान आमेर महल पहुंचे।

Trending Videos
और बंधक बने सैलानियों को मुक्त करवाया।
आमेर महल में ड्रिल आॅपरेशन
- फोटो : Vishnu Sharma
उन्होंने महल में मौजूद शेष पर्यटकों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला। इसके बाद अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडोज ने आमेर महल को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एक नक्शे के जरिए उस स्थान को दिखाया जहां आतंकियों ने पर्यटकों को बंधक बना रखा था। इसके बाद कमांडोज ने करीब दो घंटे चलाए आॅपरेशन के बाद आतंकियों को मार गिराया और बंधक बने सैलानियों को मुक्त करवाया।
पहले तो पुलिस व कमांडोज की गाड़ियों के तेज सायरन बजाकर आमेर महल तक पहुंचने से स्थानीय लोगों में भी सनसनी मच गई। बाद में, मॉक ड्रिल का पता चलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले जयपुर में जेएलएन मार्ग पर वल्र्ड ट्रेड पार्क में भी इसी तरह का मॉक ड्रिल किया गया था।