फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Car stuck in water, youth missing

तेज पानी में बही कार-बाइक, नाले में युवक की तलाश जारी

Fri, 25 Aug 2017 05:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Car stuck in water, youth missing
इस नाले में बहा है युवक - फोटो : अमर उजाला
तेज बारिश के बाद लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पानी के तेज बहाव में एक युवक कार सहित बह गया।
विज्ञापन


मामला जयपुर के सुदर्शन पुरा औद्योगिक क्षेत्र के पास का है। सुबह तेज  बारिश के बाद नाले पर पानी का बहाव तेज हो गया था। ऐसे में कार सवार युवक ने तेज बहाव के बीच ही अपनी कार को उतारकर सड़क पार करने की कोशिश की। इस बीच में कार पानी में बह गई। युवक ने निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के बीच वह नहीं टिक पाया।

कार नाले में कुछ आगे जाकर अटक गई। वहीं युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्यों में जुटी है। युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। टीम केसाथ जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

तलाश जारी है...

Car stuck in water, youth missing
सांकेत‌िक फोटो
प्रत्यशदर्शियों का कहना है कि नाले के तेज बहाव में एक कार और बाइक दोनों फंस गई। लोगों का कहना है कि कार में सवार युवक को बहते हुए तो देखा है।

जानकारी के मुताबिक कार सवार व्यक्ति नाले से गुजरते वक़्त पानी के बहाव मे आ गया। कार नाले में गिर गई। तब कार का ड्राइवर निकल कर बाहर आ गया। और कार के बोनट पर खड़ा हो गया। लेकिन कार पानी मे फिर से पलटी कहा गई। जिससे ड्राइवर नीचे दब गया और इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी चिल्लाने लगे। उन्होंने काफी दूर तक उसको बहते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी । युवक का नाम किसान मार्ग स्थित आयुष गर्ग (22)बताया जा रहा है।

वहीं युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है। वहीं बाइक के बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई है।  एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्यों में जुटी है। युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। टीम केसाथ जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हांलाकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed