{"_id":"599fa7904f1c1bca2d8b4645","slug":"car-stuck-in-water-youth-missing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज पानी में बही कार-बाइक, नाले में युवक की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज पानी में बही कार-बाइक, नाले में युवक की तलाश जारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
इस नाले में बहा है युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बारिश के बाद लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पानी के तेज बहाव में एक युवक कार सहित बह गया।
मामला जयपुर के सुदर्शन पुरा औद्योगिक क्षेत्र के पास का है। सुबह तेज बारिश के बाद नाले पर पानी का बहाव तेज हो गया था। ऐसे में कार सवार युवक ने तेज बहाव के बीच ही अपनी कार को उतारकर सड़क पार करने की कोशिश की। इस बीच में कार पानी में बह गई। युवक ने निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के बीच वह नहीं टिक पाया।
कार नाले में कुछ आगे जाकर अटक गई। वहीं युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्यों में जुटी है। युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। टीम केसाथ जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

तलाश जारी है...
सांकेतिक फोटो
प्रत्यशदर्शियों का कहना है कि नाले के तेज बहाव में एक कार और बाइक दोनों फंस गई। लोगों का कहना है कि कार में सवार युवक को बहते हुए तो देखा है।
जानकारी के मुताबिक कार सवार व्यक्ति नाले से गुजरते वक़्त पानी के बहाव मे आ गया। कार नाले में गिर गई। तब कार का ड्राइवर निकल कर बाहर आ गया। और कार के बोनट पर खड़ा हो गया। लेकिन कार पानी मे फिर से पलटी कहा गई। जिससे ड्राइवर नीचे दब गया और इसके बाद प्रत्यक्षदर्शी चिल्लाने लगे। उन्होंने काफी दूर तक उसको बहते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी । युवक का नाम किसान मार्ग स्थित आयुष गर्ग (22)बताया जा रहा है।
वहीं युवक का अब तक पता नहीं लग पाया है। वहीं बाइक के बारे में स्थिति साफ नहीं हो पाई है। एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्यों में जुटी है। युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है। टीम केसाथ जिला कलेक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं। हांलाकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।