{"_id":"595fa3574f1c1b42548b461b","slug":"bsf-jawan-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टियां बिताने आए बीएसएफ जवान की हादसे में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टियां बिताने आए बीएसएफ जवान की हादसे में मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य लाभ के लिए छुट्टियां बिताने आए बीएसएफ के एक जवान की आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक यह सड़क हादसा जयपुर के करधनी थाना इलाके में शेखावत मार्ग पर हुआ। हादसे का शिकार 34 वर्षीय वीरेंद्र सिंह था। वह रुकमणि विहार, करधनी का रहने वाला था। वह शुक्रवार दोपहर को आर्मी स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चों को स्कूल लेने जा रहे थे। तभी शेखावत मार्ग तिराहे पर सामने से आ रहे डम्पर ने वीरेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी।
इसके बाद तेज रफ्तार डंपर करीब 20 फीट तक वीरेंद्र को स्कूटी सहित घसीटते हुआ ले गया। इससे गंभीर घायल वीरेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक डम्पर छोड़कर मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार बीमार होने की वजह से वीरेंद्र कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य लाभ के लिए वीरेंद्र छुट्टी लेकर घर आया था। आज थोड़ी तबियत ठीक हुई तो वह बच्चों को लेने चला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे का पता चलने पर बीएसएफ जवान के घर में कोहराम मच गया।