{"_id":"59788d4f4f1c1b3b4f8b47bd","slug":"brilliant-darts-of-well-wishers-today-hero-of-the-anandpal-encounter-will-be-return-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनकाउंटर के हीरो ने जीती मौत से जंग, रंग लाई दुआ, वापसी की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनकाउंटर के हीरो ने जीती मौत से जंग, रंग लाई दुआ, वापसी की तैयारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
कमांडो सोहन सिंह
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 जून को देर रात प्रदेश के गैंगस्टर आनंदपाल को एनकाउंटर में गोली मारने वाले जाबांज कमांडो सोहन सिंह की हालत में सुधार होने लगा है। उसकी जान अब खतरे से बाहर है। इससे गुडगांव स्थित मेदांता अस्पताल से सोहन सिंह को आज छुट्टी दे दी गई।
उसे देर शाम तक जयपुर लाया जाएगा। इसके बाद प्राथमिक तौर पर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। रात तक कमांडों सोहन सिंह के जयपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
मेदांता अस्पताल में मौजूद सोहन सिंह के परिजनों व जवानों के मुताबिक अब वह फीट है। कमांडो के स्वस्थ होकर मेदांता से छुट्टी मिलने के बाद जयपुर लौटने की जानकारी मिलने पर जयपुर सहित राजस्थान के पुलिसकर्मियों और आमजन में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

सबसे आगे रहकर आनन्दपाल को सिर में मारी थी गोली
कमांडों सोहन सिंह
- फोटो : File photo
पुलिस उच्चाधिकारियों के मुताबिक मेदांता से जयपुर आने पर परिजनों द्वारा बताए गए अस्पताल में ही सोहन सिंह को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया जाएगा। गौरतलब है कि एनकाउंटर के दौरान कमांडो सोहन सिंह ने सबसे आगे रहकर आनन्दपाल को सिर में गोली मारी थी। इस बीच एक गोली सोहन सिंह की कमर में लगी थी।
इससे गोली उसकी आंत को भेदते हुए कुल्हे की हड्डी में फंस गई थी। करीब 14 दिनों तक एसएमएस अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान सोहन सिंह के सेप्टिसिमिया और फेंफडों में इंफेक्शन फैलने से तबीयत गंभीर बिगड़ गई। तब सोहन सिंह को एयर एंबुलेंस की मदद से गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल भेजा गया था।