{"_id":"596227d34f1c1bd57f8b465e","slug":"bloody-conflicts-in-two-sides-in-the-ground-dispute-one-killed-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल जयपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
revolver
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान एक हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक का भाई भी गोली लगने से गंभीर घायल हो गया।
मामले के अनुसार धौलपुर जिले के दगरा जैतपुर गांव के बीहड़ इलाके में कृषि भूमि पर कब्जा बनाए रखने को लेकर पूरन सिंह और गोपाली के बीच विवाद चल रहा है। बीती रात को पूरन सिंह की ओर से झगड़े वाली जमीन की जुताई का कार्य चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर गोपाली के परिजन भी खेत में पहुंच गए और जुताई करने पर विरोध किया। इससे दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।
झगड़े में हुई फायरिंग में गोपाली के बेटे रघुवीर के सीने के बगल में गोली लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके बड़े भाई रामू के कंधे में गोली लगी है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, वारदात का पता चलने पर दिहोली थानाप्रभारी परशुराम शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव व घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल रामू का का राजाखेड़ा अस्पताल में उपचार चल रहा है।