{"_id":"593923184f1c1b6c519c7ff6","slug":"bikers-screwed-away-the-woman-s-purse-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स छीनकर भाग निकले बाइकर्स लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पर्स छीनकर भाग निकले बाइकर्स लुटेरे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
bike loot
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर शहर के मालवीय नगर में बाइक सवार दो बदमाश सरेराह झपट्टा मारकर एक महिला के हाथ से बैग छीनकर भाग निकले। लूटे गए बैग में पांच हजार रुपए, एटीएम, दवाईयां और अन्य जरुरी सामान रखा था।
पुलिस के अनुसार शिप्रापथ निवासी श्रीचंद टेकवानी ने मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि उनकी पत्नी बेटी कोमल को डॉक्टर को दिखाने मालवीय नगर गई थी। वापस लौटते वक्त घर के नजदीक बाइक सवार दो युवक पीछा करते हुए आए और झपट्टा मारकर श्रीचंद की पत्नी के हाथ से बैग छीनकर ले गए। वारदात के बाद लूट से पीड़ित महिला ने शोर मचाया। तब भीड़ इकट्ठा हो गई। तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाते हुए ओझल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नाकाबंदी करवाई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।