फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   beaten Dalit woman in sikar

दबंगों ने दलित महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

Wed, 06 Sep 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 06 Sep 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
beaten Dalit woman in sikar
पीड़ित महिला - फोटो : amar ujala
देश में भले ही सभी के अधिकारों के समान हक की बातें सामने आती हों, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं लग रहा। एक ऐसे ही मामले ने सरकारों के इस दावे की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन


दरअसल, सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना इलाके के दुल्हेपुरा गांव में दलित महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां एक छोटी सी बात को लेकर आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और भरे बाजार में निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने उसे बचा लिया। जिससे महिला को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई। अब पीड़ित महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के बच्चे एक खेत से होकर गुजर रही पगडंडी से जा रहे थे। इन बच्चों का वहां से गुजरना खेत मालिक मंगलचंद जाट को नागवार लगा। इससे तैश में आए मंगलचंद ने बच्चों की मां के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला, जानिए

beaten Dalit woman in sikar
demo pic
पुलिस के अनुसार दुल्हेपुरा गांव की एक  महिला ने मंगलचंद जाट नामक व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। घटना के अनुसार बीते दिन महिला का बेटा व बेटी  मंगलचंद के खेत के पास से पगडंडी से होकर जा रहे थे। महिला का आरोप है कि मंगलचंद जाट व उसकी भाभी पप्पूड़ी ने दोनों बच्चों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। महिला बच्चों को छुड़ाने गई तो देवर-भाभी उसको भी पीटने लगे।

आरोपियों ने उसकेे कपड़े फाड़ दिए व जाति सूचक गालियां भी दी। इसके बाद आरोपी उसे पीटते हुए घसीटकर बाजार में ले गए वहां पूरी तरह से निर्वस्त्र कर हाथ, पैर व जांघों पर लाठियों से बुरी तरह से पीटा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने छुड़वाया। थानाप्रभारी सुरेन्द्र सैनी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसटी सेल के पुलिस उपाधीक्षक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed