{"_id":"593e98811126f4c80b8b4904","slug":"attempt-to-suicide-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन विभाग के उपनिदेशक ने आॅफिस में किया आत्महत्या का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक ने आॅफिस में किया आत्महत्या का प्रयास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मक्खनलाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक द्वारा सोमवार को कार्यालय में विषाक्त पीकर आत्महत्या करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टया विभाग के अधिकारियों से हुई अनबन से व्यथित होकर यह जानलेवा कदम उठाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी नसीराबाद सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के रामसर स्थित पशुपालन केन्द्र के उपनिदेशक मक्खन लाल ने सोमवार को कार्यालय में विषाक्त का सेवन कर लिया। जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने मक्खनलाल की तबीयत बिगड़ती देखी तो हक्के—बक्के रह गए। कर्मचाारी उसे आनन—फानन में तुरंत नसीराबाद के राजकीय अस्पताल लेकर गए, जहां से उनकी हालत देखकर जेएलएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अब यहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में प्रथम दृष्टया विभाग के अधिकारी से चल रही अनबन को लेकर विषाक्त खाने की बात सामने आई है।