{"_id":"596b66d14f1c1b504f8b4c67","slug":"atm-card-clone-gang-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले अरेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के खातों से पैसे उड़ाने वाले अरेस्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
atm card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार उससे लाखों रुपए की ठगी करने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
राजस्थान के दौसा इलाके में पिछले दो महीनों में एटीएम से उनका कार्ड उपयोग में लाए बिना पैसे निकालने की 50 से ज्यादा शिकायतें सामने आई थी। इन शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और एक टीम बनाई।
इस टीम ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर पासवर्ड पता करके लोगों के खातों से रुपए उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों दिल्ली निवासी देवेंद्र गहलोत और रोहतक निवासी सत्यवान सिंह को पकड़ा है। ये लोग एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करते थे और फिर जैसे—तैसे उसका पासवर्ड पता कर लेते थे। इसके बाद आॅनलाइन उनके खातों से पैसा अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। आरोपियों के पास एक लाख रुपए नकद, स्पाय कैमरे और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस को इन आरोपियों से ठगी की ओर भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।