{"_id":"5a48ec674f1c1b0e788b5d1a","slug":"army-and-police-jawans-clashes-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान को पुलिस ने मारा थप्पड़, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के जवान को पुलिस ने मारा थप्पड़, ये है पूरा मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा मैदान के पास आज सेना के जवानों और पुलिस के जवानों में मारपीट हो गई। जिसके बाद शिवाजी पार्क पुलिस ने 3 जवानों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया।
मामला राजस्थान के अलवर जिले का है। शिवाजी पार्क थानाधिकारी विनोद सांवरिया ने बताया कि ट्रेड फेयर में कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद एक युवक को ट्रेड फेयर के बाहर से पकड़ा। इस पर दो अन्य साथियों ने आरोपी को पकड़ने का विरोध किया। बाद में पता चला कि ये तीनों ही सेना के जवान थे। इस दौरान पुलिस के जवान ने सेना के जवान को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख एक जवान को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। बाकी दो जवान भी थाने पहुंच गए।
थाने में पुलिस और सेना के जवानों के बीच फिर मारपीट हुई। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हवालात में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मंगलासर छावनी के सीओ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और उसके बाद तीनो जवानों को जमानत पर छोड़ने की बात कही गई। इस दौरान शिवाजी पार्क पुलिस थाने के बाहर एकत्रित युवाओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सेना के जवान जिंदाबाद के नारे लगाए।