फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   After the Panchkula violence, there were hidden masterminds, SOG took shelter in Dharboche

पंचकुला हिंसा के बाद यहां छिपे थे मास्टरमाइंड, एसओजी ने धरदबोचा

Tue, 26 Sep 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 26 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
 After the Panchkula violence, there were hidden masterminds, SOG took shelter in Dharboche
हिंसा के दौरान कैमरे में कैद दोनों आरोपी - फोटो : Amar Ujala
यौन शोषण मामले में आरोपी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकुला भड़की हिंसा के दो मुख्य आरोपी आज राजस्थान पुलिस के स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसओजी टीम पिछले दो—तीन दिनों से हनुमानगढ़ में डेरा डाले हुए थी। जिसमें उन्हें आज सफलता मिली।
विज्ञापन


एसओजी के एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि एसओजी ने इन दोनों आरोपियों को हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोलूवाला डेरा से गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बलजिंदर सिंह और पाल सिंह है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया है। इन पर आरोप है कि राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद पंचकुला में हिंसक उपद्रव के पीछे इन दोनों युवकों का हाथ था। ये दोनों राम रहीम के काफी करीबी बताए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब बलजिंदर और पालसिंह भूमिगत हो गए और....

 After the Panchkula violence, there were hidden masterminds, SOG took shelter in Dharboche
ram rahim - फोटो : Demo pic
हरियाणा पुलिस ने पंचकुला में हुई हिंसा के बाद इन दोनों को नामजद कर तलाश करना शुरु किया था, लेकिन तब बलजिंदर और पालसिंह भूमिगत हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। 

पंचकुला में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने रामरहीम के सुरक्षा गार्ड ओम बुढ़ानिया को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया। वहीं, रामरहीम और उसकी कथित बेटी हनीप्रीत के करीबी प्रदीप गोयल को उदयपुर से पकड़ा था। प्रदीप ने ही पंचकुला हिंसा के बाद हनीप्रीत के राजस्थान में भी ठहरने की जानकारी उगली थी।

इससे माना जा रहा है कि प्रदीप और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसओजी राजस्थान को आरोपी बलजिंदर सिंह व पाल सिंह के श्रीगंगानगर में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  यह कार्रवाई पुलिस इंस्पेक्टर विजय रॉय के नेतृत्व में गठित टीम ने की। जिसमें हैडकांस्टेबल चंद्रपाल, हैडकांस्टेबल महिपाल सिंह गुर्जर,कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व महिराम को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed