{"_id":"5905fe794f1c1bcf3a44144f","slug":"accused-of-rape-case-in-arrested-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कुट दिलवाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिस्कुट दिलवाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 30 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर जिले के विराट नगर तहसील में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा यह आरोपी तीन दिन पहले वारदात के बाद फरार हो गया था।
जयपुर ग्रामीण एसपी डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रणजीत सैनी को बानसूर से गिरफ्त में लिया। इसके लिए विराट नगर थानाप्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। विराट नगर के मेड़ गांव में तीन दिन पहले नशे में धुत आरोपी रणजीत सिंह एक मकान के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर मकान ले गया।
इसके बाद दुष्कर्म कर उसे छोड़कर भाग गया। दुष्कर्म से मासूम की तबियत बिगड़ने पर बच्ची को जयपुर रैफर कर जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी रणजीत सिंह की तलाश शुरु कर दी। अलग अलग टीमें गठित की गई। जिसमें रणजीत सिंह के बानसूर में छिपा होने की सूचना मिली।