{"_id":"5a17ca1a4f1c1bb6678bdaf8","slug":"a-security-gaurd-comitted-suicide-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उसने खुदकुशी का किया ऐसा पुख्ता इंतजाम, जिसने भी सुना दंग रह गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उसने खुदकुशी का किया ऐसा पुख्ता इंतजाम, जिसने भी सुना दंग रह गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:16 PM IST
विज्ञापन
Suicide
एक सिक्योरिटी गार्ड ने कल खुदकुशी कर ली। उसने खुदकुशी के लिए पूरे पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकी किसी भी सूरत में बचे नहीं।
सीकर के केंद्रीय सहकारी बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड ने पहले तो जहर खाया और बाद में बंदूक से खुद को गोली मार ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
कोतवाली थाना अधिकारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि पालड़ी गांव निवासी भागीरथमल खाखल सीकर के सिटी डिस्पेंसरी नम्बर दो के पास स्थित केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात था। गुरुवार रात उसने पहले तो जहर खा लिया और फिर खुद की बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Trending Videos
मातम में बदल गई खुशियां
suicide
सुबह बैंक खुला तो वारदात का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को एसके अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर सी ओ सिटी गिरधारीलाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इधर मृतक भागीरथ के गांव पालड़ी में सन्नाटा पसरा हुआ है। उसके परिवार में लड़की की शुक्रवार को शादी होनी है। घर में मंगल गीत गाये जा रहे थे कि इस अनहोनी की खबर आ गई। इससे कोहराम मच गया और सारी खुशियां मातम में बदल गई।