{"_id":"58e61a4b4f1c1b41485b5c3c","slug":"a-police-constable-caught-by-acb-team-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां सिपाही को रिश्वत के नोट ने नहीं गुलाबी रंग ने पकड़वाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यहां सिपाही को रिश्वत के नोट ने नहीं गुलाबी रंग ने पकड़वाया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
acb trap
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार सुबह जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के रामगंज थाने में एक कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया। लेकिन रिश्वतखोरी के केस में शायद यह इस तरह का
अजीबोगरीब मामला होगा। जिसमें एसीबी आरोपी कांस्टेबल से रिश्वत में ली गई राशि बरामद नहीं कर सकी बल्कि उसे हाथों पर आए गुलाबी रंग के आधार पर पकड़ा। यह कार्रवाई एएसपी नरोत्तम वर्मा के निर्देशन में इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह ने की।
एसीबी का कहना है कि रिश्वत की यह राशि एक व्यक्ति से पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने की एवज में ली गई है। पकड़ा गया कांस्टेबल सुल्तान राम है, जो कि आमेर थाने से रामगंज थाने में पिछले दिनों ट्रांसफर होकर आया था। यहां रामगंज निवासी एक व्यक्ति से पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपए मांगे। इस पर परिवादी ने बुधवार को एसीबी में शिकायत दी।
विज्ञापन
एसीबी के मुताबिक कांस्टेबल सुल्तान ने परिवादी को पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए गुरुवार को बुलाया। साथ ही दो परिचितों की आईडी भी मंगवाई थी। गुरुवार को परिवादी रामगंज थाने पहुंचा जहां उसने सुल्तान राम को 500 रुपए का नोट व आईडी दे दी। बताया जा रहा है कि चंगुल में आने से पहले ही सुल्तान को एसीबी के आने की भनक लग गई। पकड़े जाने से पहले ही उसने नोट को इधर— उधर कर दिया। जब एसीबी ने उसे पकड़ा तो नोट बरामद नहीं हुआ। तब उसके हाथ धुलवाए तो गुलाबी रंग निकला। इससे एसीबी ने उसे रिश्वत लेने के जुर्म में हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।