फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a men is arrested in pocso act by kotwali police jaipur

साढ़े चार साल के बच्चे से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार 

Mon, 01 May 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 01 May 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
a men is arrested in pocso act by kotwali police jaipur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
साढ़े चार साल के एक बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करने वाले एक आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (उत्तर) अंशुमन भोमियां ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक यादव पुत्र राम सेवक है। वह गांव लसकरिया, जयनगर जिला मधुबनी (बिहार) का रहने वाला है। वह किशनपोल बाजार स्थित सोखियों का रास्ता में मिठाई के कारखाने में काम करता है। सोमवार सुबह 8 बजे मिठाई कारखाने में आरोपी अशोक यादव ने कारखाना मालिक के नाबालिग साढ़े चार साल बेटा को अकेला घूमता देखा। तब अशोक ने बच्चे को पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की। तब बच्चा रोता हुआ अपनी मां के पास पहुंचा और अपनी मां से सबकुछ बता दिया। 


परिजनों को अश्लील हरकतें करने का पता चलने पर उन्होंने पोक्सो एक्ट के तहत कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इस पर कोतवाली थानाधिकारी अशोक खत्री ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी कर्मचारी अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed