{"_id":"59d0e3e94f1c1bdb538b5431","slug":"a-ldc-caught-taking-bribe-in-exchange-for-passing-the-bill-by-acb","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल पास करने की एवज में ली रिश्वत, पकड़ा गया बाबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल पास करने की एवज में ली रिश्वत, पकड़ा गया बाबू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 01 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज एक यूडीसी को 8000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ममता विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी तेजप्रकाश बीकानेर में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग के कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक है। उसके खिलाफ विभाग में कार्यरत अजीत ज्यानी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवादी अजीत पशुधन सहायक के पद पर कार्यरत है।
अजीत ने शिकायत में बताया कि उनका चार माह का वेतन बिल व एरियर बनाने की एवज में आरोपी यूडीसी तेजप्रकाश ने 29 सितंबर को 10 हजार रुपए की मांग की थी। जिसमें 2000 रुपए की रिश्वत आरोपी तेजप्रकाश ने एसीबी के सत्यापन के दौरान ले ली थी। शेष रकम 8000 रुपए आज देना तय हुआ था। परिवादी अजीत ज्यानी रुपए लेकर आज तेजप्रकाश के पास गया। जहां रिश्वत की रकम लेकर जेब में रखी। तभी एसीबी ने रिश्वतखोर तेजप्रकाश को धरदबोचा। यह कार्रवाई स्पेशल यूनिट प्रभारी एडिशनल एसपी परबत सिंह के नेतृत्व में की गई।