{"_id":"59ae974b4f1c1b81078b46b1","slug":"a-gang-arrested-before-robbery-in-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग, चार बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
चार बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
डकैती से पहले ही एक ऐसा हथियारबंद बदमाशों का एक गैंग पुलिस की गिरफ्त में आ गया, जो कि हथियार तस्करी के कारोबार में भी लिप्त बताया जा रहा है।
यह कार्रवाई की है राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ थाना पुलिस ने। आज गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह उत्तरप्रदेश से हथियार खरीदकर अलवर में बेचता है। रामगढ़ थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू यादव उम्र 23 साल निवासी कृष्ण नगर, थाना बहरोड़, आरोपी राकेश कुमार यादव उम्र 36 साल, सत्येंद्र यादव उम्र 26 साल व कृष्ण यादव उम्र 35 साल है। ये चारों बहरोड़ कस्बे के कृष्ण नगर में रहता है।
गिरोह का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ में उसका नाम ओड़ेला, रामगढ़ निवासी आसम उर्फ पड्डा होना सामने आया। वह रामगढ़ थाना, अलवर का हिस्ट्रीशीटर है। गिरोह के कब्जे से देशी कट्टा मय दो कारतूस, सरिया, लाठी एवं स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है।
थानाप्रभारी के मुताबिक पूंठी गांव की घाटी के पास कुछ संदिग्ध लोगों के डकैती की साजिश रचने की जानकारी सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब घाटी में एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी नजर आई। घेराबंदी कर पुलिस ने चार आरोपियों को धरदबोचा। उनसे पूछताछ की जा रही है।