फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a child has died in road accident jaipur at tonk road, parents injured

मां की गोद से उछला चार साल का मासूम और छिन गई सांसें

Tue, 23 May 2017 12:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 May 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
a child has died in road accident jaipur at tonk road, parents injured
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में टोंक रोड पर हल्दीघाटी मार्ग के पास सोमवार सुबह 11 बजे एक ट्रक को ओवरटेक करते वक्त तेज रफ्तार मिनी बस ने नजदीक चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां की गोद में बैठा चार साल का बच्चा उछलकर गिरा और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


वहीं, हादसे में सिद्वार्थ उर्फ गणेश के पिता मुकेश जागा व मां ज्योति भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। लेकिन मां ज्योति की हालत गंभीर होने पर उसे फिर से भर्ती करवाया गया। ज्योति आठ माह की गर्भवती भी है। जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी पत्नी ज्योति व बेटे सिद्वार्थ के साथ प्रताप नगर के सेक्टर 16 में रहते है। उनके पिता और अन्य परिवार सांगानेर में रहता है।
विज्ञापन


रविवार को मुकेश पत्नी व बेटे के साथ परिवार के किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांगानेर आया थे। जहां से वे तीनों सोमवार सुबह वापस घर लौट रहे थे। टोंक रोड पर हल्दी घाटी मार्ग के पास उनकी बाइक एक ट्रक के बराबर चल रही थी। तभी पीछे से आ रही एक मिनी बस के चालक ने ट्रक को ऑवर टेक करना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुकेश की बाइक दोनों वाहनों की दौड़ के चक्कर में बीच में फंस गई और बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर से सिद्वार्थ मां की गोद से उछला और ट्रक के टायर के नीचे आ गया। पति-पत्नी साइड में गिर गए।


सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने हादसे के शिकार मासूम सिद्वार्थ उर्फ गणेश के शव को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे के बाद ट्रक व बस के चालक वाहनों को छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों को वाहनों को जब्त करके चालकों की तलाश शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed