फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a baby child murdered by someone in pratap nagar jaipur

टैंक में डुबोकर मासूम की हत्या, मां बोली, महिला छीनकर भागी 

Wed, 19 Apr 2017 08:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 19 Apr 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
a baby child murdered by someone in pratap nagar jaipur
मृतक अर्पिता का फाइल फोटो - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के प्रताप नगर बुधवार को एक मकान में बने पानी के टैंक में डुबोकर चार माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद प्रताप नगर थाना पुलिस ने देर शाम को बच्ची के पिता महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के संदेह की सुई बच्ची के घर में ही मौजूद किसी सदस्य पर टिकी हुई है। जानकारी के अनुसार अंतिम बार बच्ची अपनी मां पिंकी के पास थी और पिंकी का कहना है कि वह बच्ची को गोद में लेकर मकान के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी अज्ञात महिला गोद से उसकी बच्ची को छीनकर भाग गई। लेकिन बच्ची की लाश इसी मकान से सटे पड़ौसी गोपाल के मकान में बने पानी के टैंक में पड़ी मिली। 
विज्ञापन


पुलिस का अंदेशा है कि यदि बच्ची को अज्ञात महिला लेकर भाग गई होती तो फिर बच्ची की लाश पड़ौसी के मकान के टैंक में मिलने का सवाल ही नहीं उठता। बल्कि बच्ची कहीं और मिलती।महेंद्र सिंह अपने मकान में ही दो मजदूरों के साथ नगीने घिसाई का काम करता है। रोजाना की तरह बुधवार को सुबह करीब 10 बजे महेंद्र व दोनों मजदूर काम कर रहे थे। उसकी पत्नी पिंकी अपनी चार माह की बेटी अर्पिता को गोद में लेकर मकान के गेट पर खड़ी थी। अचानक उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर महेंद्र व दोनों मजदूर बाहर दौड़े। तब पिंकी ने बताया कि लाल रंग की साड़ी में एक महिला उसके हाथ से बच्ची को छीनकर भाग गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

a baby child murdered by someone in pratap nagar jaipur
टैंक में डुबोकर मासूम की हत्या - फोटो : Vishnu Sharma
बच्ची को आसपास कॉलोनी में तलाशते वक्त पुलिस को महेंद्र के पड़ौसी गोपाल सिंह के मकान का दरवाजा खुला मिला। ​पु​लिस अंदर टैंक का ढक्कन हटाकर देखने पर चार माह की मासूम बच्ची की लाश  तैरती नजर आई।

महेंद्र ने बताया कि उनके पड़ौसी गोपाल व उसकी पत्नी के काम पर जाने के बाद उनके मकान की एक चाबी महेंद्र के पास रहती है, ताकि दोपहर को गोपाल के बच्चे स्कूल से घर लौटे तो मकान में जा सके। इसी का फायदा उठाकर ​बच्ची को गोपाल के मकान के टैंक में फेंका गया है। प्रारंभिक पूछताछ में बच्ची की मां का मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने से उपचार भी होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed