फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   80 thousand rupees stolen from bag in bank, suspected showing in CCTV footage

बैंक में बुजुर्ग के बैग से 80 हजार रुपए पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध 

Mon, 10 Jul 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 10 Jul 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees stolen from bag in bank, suspected showing in CCTV footage
बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली - फोटो : Amar Ujala
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में आज दिनदहाड़े एक जेबतराश ने बैंक में रुपए निकलवाने गए बुजुर्ग के बैग से 80 हजार रुपए पार कर लिए। वारदात की भनक पीड़ित को लगती इससे पहले बदमाश भाग निकला। इसके बाद पुलिस और बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तब बदमाश रुपए चुराकर जाते नजर आया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात जैसलमेर में नगा गांव निवासी किसान खेत सिंह से हुई। खेतीबाड़ी के लिए रुपयों की जरुरत होने से वह आज बैंक आफ बड़ौदा पहुंचा। वहां खेतसिंह ने बैंक से 80 हजार रुपए निकलवाए और उन्हें बैग में रख लिया। कुछ देर वहां ठहरने के बाद खेतसिंह ने बैग में रखे रुपयों को संभाला तो नोटों की गड्डी गायब मिली। इस पर खेतसिंह ने तत्काल रुपयों के गायब होने की शिकायत बैंक मैनेजर को दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन


इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया। उसने काले कलर की टीशर्ट पहन रखी थी। वही युवक बुजुर्ग खेतसिंह के समीप काफी समय तक खड़ा नजर आया। पुलिस का मानना है कि उसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया होगा। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed