{"_id":"595c902c4f1c1bde0a8b4751","slug":"12th-day-the-hope-of-the-cremation-of-anandpal-is-over-the-younger-brother-withdrew-the-petition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12वें दिन भी टली आनंदपाल के दाहसंस्कार की उम्मीद, छोटे भाई ने वापस ली याचिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वें दिन भी टली आनंदपाल के दाहसंस्कार की उम्मीद, छोटे भाई ने वापस ली याचिका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
12वें दिन भी कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के दाहसंस्कार की उम्मीद टलती नजर आ रही है। आनंदपाल के भाई मंजीतपाल सिंह की पेरोल याचिका वापल लेने से मामले में आज नया मोड़ आ गया है।
नागौर जिले में परबतसर एडीजे कोर्ट द्वारा मंजीत को अंतरिम जमानत देने की याचिका पर आज सुनवाई की जानी थी। लेकिन एनवक्त पहले ही मंजीत के वकील ने याचिका वापस ले ली। जिससे आनंदपाल के शव के अंतिम संस्कार फिर टल सकता है।
गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों से आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। परिजन एनकाउंटर की सीबीआई जांच, जेल में बंद आनन्दपाल के भाइयों के पेरोल जैसी मांगों पर अड़े हैं। इन मांगों पर सरकार द्वारा अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन
आनंदपाल के शव को नागौर में लाडनूं तहसील स्थित सांवराद गांव में घर पर डीफ्रीज में रखा गया है।

एडीजे कोर्ट पर थी सभी की निगाहें, लेकिन याचिका ली वापस, अब आगे क्या...
मालासर के घर में आनंदपाल की लाश
- फोटो : File photo
जानकारी के अनुसार एडीजे कोर्ट ने जेल में बंद मंजीतपाल सिंह को अंतरिम जमानत देने से पहले शपथ पत्र देने और उसमें आनंदपाल के शव के अंतिम संस्कार का वक्त और जगह का उल्लेख करने को कहा था।
इससे माना जा रहा था कि मंजीत को अंतरिम जमानत मिलने के बाद उसकी उपस्थिति में आनंदपाल के शव का अंतिम संस्कार बुधवार को कर दिया जाएगा। आज सभी की निगाह एडीजे कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई थी।
लेकिन कोर्ट के फैसला सुनाने से कुछ समय पहले ही मंजीत के वकील ने अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले ली और कोर्ट से निवेदन कर कहा कि अंतिम संस्कार का दिन व समय तय होने पर वे दोबारा याचिका लगाएंगे। याचिका के वापस लेने से अंतिम संस्कार को लेकर फिर से संशय बरकरार है।