{"_id":"59074ead4f1c1bcb3a44239f","slug":"110-absconding-and-warranty-captured-in-one-month-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में पकड़े गए सालों से फरार 110 भगौड़े व वारंटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह में पकड़े गए सालों से फरार 110 भगौड़े व वारंटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 May 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार स्टैंडिंग आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर शहर में विभिन्न आपराधिक मामलों में जिन्हें पुलिस कई सालों से तलाश रही थी ऐसे ही 110 आरोपितों को हरमाड़ा थाना पुलिस ने एक माह में गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, पुलिस मुख्यालय राजस्थान ने पिछले कई सालों से फरारी काट रहे आरोपितों को गिरफ्तार करने के अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इस पर हरमाड़ा थाना पुलिस ने एक माह में ऐसे ही 110 भगौड़े व स्टैंडिंग वारंटियों को गिरफ्तार किया है। हरमाड़ा थाना पुलिस की यह कार्रवाई प्रदेश में किसी एक थाने द्वारा एक माह में की गई सर्वाधिक कार्रवाई का रिकॉर्ड है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के निर्देशन में एसीपी दिनेश शर्मा व थानाप्रभारी लखन सिंह खटाणा के नेतृत्व में की गई। जिन्होंने अप्रेल माह में 105 स्थाई वारंट, धारा 299 सीआरपीसी में दो भगोड़े व तीन स्थाई वारंटी दूसरे थानों के हरमाड़ा इलाके में छिपकर रह रहे थे।
विज्ञापन
डीसीपी गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान 20 वर्षों से फरार आठ स्थाई वारंटी, 10 वर्ष से अधिक समय से फरार 70 स्थाई वारंटी सहित 110 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें पांच ऐसे वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है जो कि आपराधिक वारदात में साधू का भेष बदलकर फरारी काट रहे थे। ये ऐसे बदमाश हैं जिनके परिजनों को भी उनके बारे में जानकारी नहीं है।